ऑल ओवर सीसीएल मे प्रथम कुजू, दूसरे बीएंडके और तीसरे स्थान पर रजरप्पा क्षेत्र
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का सम्मान–सह–समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हो गया।कार्यक्रम में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) शंकर नागचारी, सीवीओ सीसीएल पंकज कुमार, विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी, विभागों के प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मी, सीसीएल के लाल, सीसीएल की लाडली एवं कर्मचारियों के बच्चे उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत एवं कोल इंडिया गीत, डीएवी गांधीनगर के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सतर्कता गतिविधियों पर विशेष वीडियो प्रस्तुति, सीवीओ पंकज कुमार का स्वागत संबोधन, रक्तदान कैंप (1150 यूनिट संग्रह), वृक्षारोपण एवं जागरूकता गतिविधियों का उल्लेख, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह का प्रेरणादायी संबोधन, विजी ज्ञान वॉल्यूम–2 का विमोचन एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं, अधिकारियों, कर्मी और बच्चे सम्मान समारोह के प्रमुख आकर्षण रहें। इस वर्ष सतर्कता, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व तीनों ने मिलकर अभियान को नई ऊँचाइयाँ दीं।
ऑल ओवर सीसीएल मे प्रथम कुजू, दूसरे स्थान पर बीएंडके तथा तीसरे स्थान पर रजरप्पा क्षेत्र रही। सीसीएल के सीएमडी एन के सिंह ने दूसरे स्थान प्राप्त करनेवाले बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र के प्रबंधक मानव संसाधन पी. एन. सिंह को सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply