Advertisement

देवयानी बेंद्रे के कुशल कार्यों को विद्या चव्हाण ने सराहा

मुंबई के कलाकार अब भूखों नहीं सोयेंगे!

प्रहरी संवाददात/मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की साहित्य, कला एवं सांस्कृति मुंबई विभाग की अध्यक्षा देवयानी बेंद्रे द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राकांपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक विद्या चव्हाण उपस्थित थीं।

इसके आलावा मुंबई (Mumbai) के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राणे, जिला निरीक्षक पुजारी, जिलाध्यक्ष अरशद आमिर, तालुका अध्यक्ष फय्याज जिलानी, प्रेम कला अकादमी के अध्यक्ष रमेश कांबले आदि मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में फिल्म कला और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों को इस प्लेटफार्म (Platform) से जोडा गया। मुंबई के खार पश्चिम स्थित अंबेडकर नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में देवयानी बेंद्रे (Devyani Bendre) ने कहा कि हम इन कलाकारों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भली भांति जानते हैं।

इस लिए मुझे पता है कि कोरोनाकाल की मार से अब तक कोई कलाकार उबार नहीं पाया है, इस लिहाज से मैं इसके समाधान की दिशा में काम कर रही हुं। ताकि किसी भी तरह कलाकारों की समस्याओं को सुलझाया जा सके साथ ही उन्हें अच्छा काम भी मिले।

इस मौके पर राकांपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने देवयानी बेंद्रे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रही हैं, क्योंकि वह इस क्षेत्र से आई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मुंबई अध्यक्षा जैसे काम कर रहीं हैं।

इससे संभावना जताई जा रही है कि अब मुंबई का कोई भी कलाकार भूखों नहीं सोयेगा। इस मौके पर विभिन्न कलाकारों को पूर्व विधायक (MLA) एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के हाथों सम्मानित भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *