Advertisement

विधवासीनी अक्षय ट्रस्ट का अंगवाली में उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के कदमटोला में 12 मई को सामाजिक संस्था विधवासीनी अक्षय ट्रस्ट का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, समाजसेवी देवब्रत जयसवाल सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य सचेतक नरेश कपरदार, मनोज महतो ने उपस्थित समूह को ट्रस्ट के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं आगंतुक प्रतिनिधि मुखिया कपरदार, देवब्रत जयसवाल, रामबिलास रजवार ने अपने संबोधन में विधवा,असहाय महिलाओं को संस्था में जुड़कर अधिक से अधिक लाभ उठाए जाने की सलाह दी।

मौके पर अंगद रजवार, अधिवक्ता शिवकुमार रविदास, निताई रजवार, पीतांबर मिश्रा, तिलकधारी रजवार, लक्ष्मण मिश्रा, डगेश्वरी देवी, गौरी देवी, लखी देवी, लीला देवी, सावित्री देवी, झूमनी देवी सहित अनेको उपस्थित शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *