अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना में 92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वैशाली जिला एथलेटिक्स टीम 10 जून को पटना रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 से 13 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वैशाली जिले के 51 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता वैशाली जिला के हद में भगवानपुर रहिवासी शिवानी सिंह कर रही हैं।
वैशाली जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट और डॉ राजेश शुभांगी ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम की घोषणा और रवानगी के अवसर पर हाजीपुर नगर परिषद अध्यक्ष डॉ संगीता रानी, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, राष्ट्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष किसलय किशोर, भाजपा नेता अनिल चंद्र कुशवाहा और पूर्व महासचिव (जदयू) इंजीनियर जवाहर प्रसाद, नेता राय सहित कई गणमान्य जनों ने खिलाड़ियों को विदा किया।
इस अवसर पर वैशाली टीम को शुभकामना देने वालों में समाजसेवी कमल प्रसाद सिंह, रामू श्याम सहनी, राजेंद्र कुमार बनफुल, संजय दादा, शकील अहमद, अंशु सिंह, राजकुमार राजू और मोहम्मद शहाबुद्दीन शामिल है। उपरोक्त ने कहा कि वैशाली की यह विशाल टीम बेहद मजबूत है और इससे जिले को काफी उम्मीदें हैं। कहा गया कि बिहार की राजधानी पटना से मेडल जीतकर लौटने वाले सभी खिलाड़ियों को भव्य रूप से सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला एथलेटिक्स टीम में चीफ द मिशन रवि रंजन कुमार, टीमकप्तान शिवानी सिंह, प्रशिक्षक (कोच) विनोद कुमार धोनी एवं रजनीश कुमार, टीम मैनेजर अंकित कुमार, टीम के सदस्य (खिलाड़ी) क्रमशः ऋषभ राज, विवेक कुमार, रवि भूषण कुमार, दीपक कुमार, सुजीत कुमार, नवीन सिंह, रंजन कुमार राय, सुमित कुमार, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, आयुष कुमार, आकांक्षा कुमारी, गणेश कुमार शाह, अविनाश कुमार, मधुलता कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनू कुमार, मनिका कुमारी, जितेश कुमार, अमन कुमार, सचिन कुमार, सूर्यमणि, अमलेश कुमार, राजन कुमार, अंजू कुमार, बेबी कुमारी, किरण कुमारी, प्रिंस कुमार, रंजय कुमार सिंह, रवि कुमार, कोमल कुमारी, कुणाल कुमार, बीणा कुमारी, कुंती कुमारी, पुष्प लता कुमारी, राज नैंसी, कुमारी अनन्या, सुहानी कुमारी, रितिका कुमारी, राजनंदनी, सुधांशु कुमार, अभिनव कुमार, हंसिका कुमारी, अमन कुमार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, सेल शरण, नीतीश कुमार एवं आदित्य कुमार भारद्वाज शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply