Advertisement

लगातार दूसरी बार वैभव चौरसिया युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष निर्वाचित

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो का चुनाव शांति पूर्वक 14 जून को संपन्न हो गया। चुनाव बाद पुनः वैभव चौरसिया संघ के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गये।

जानकारी के अनुसार 14 जून की सुबह 9 बजे से हुए मतदान मे सध्या 4 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसमें कुल 1064 मतदाता मे 863 मतदाताओ ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए वैभव चौरसिया एवं विश्वनाथ प्रसाद सोनी दो उम्मीदवार थे। देर शाम को दो राउंड में मतगणना के बाद अध्यक्ष पद में बैभव चौरसिया 44 मत से चुनाव जीत गये। चौरससिया को कुल 452 एवं विश्वनाथ प्रसाद सोनी को 408 मत मिले। पहला राउंड मे कुल 487 मतों की गिनती हुई, जिसमें दो मत रद्द किया गया। इसमें चौरसिया को 255 तथा सोनी को 231 मत मिले थे। दूसरे राउंड मे 375 वोट पड़े जिसमें एक वोट रद्द हो गया। इसमें चौरसिया को 197 एवं सोनी को 177 मत मिले।

मतगणना के बाद चुनाव पदाधिकारी द्वारा अध्यक्ष वैभव चौरसिया को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वही सचिव पद पर राकेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। समाजसेवी कामेश्वर शर्मा की पत्नी एवं अपना बाजार फुसरो की मालिकन ज्ञानती शर्मा ने अघ्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। चुनाय जीतने के बाद अध्यक्ष वैभव चौरसिया के समर्थकों ने जमकर अबीर गुलाल खेलें एवं आतिशबाजी की।

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी देवीदास, उप मुख्य चुनाव पदाधिकारी मो. कलाम खान, चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष राकेश जैन, कार्यालय प्रभारी संतोष भगत, मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल, विजय सिंह, संजय गुप्ता, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, जावेद खान, पंकज पांडेय, भरत वर्मा, मनोज सिंह, बैजू मालाकार, बालेश्वर पांडेय,आर एस तिवारी, संतोष मित्तल, गिरिराज गिरि, पिकू गुप्ता आदि मौके पर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *