प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुस्लिम मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 16 जुलाई को टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 छोटे बच्चों का टीकाकरण एवं 18+के 20 लोगों को कोरोना रोधी टीकाकरण किया गया।
इस संबंध में शिविर में उपस्थित एएनएम कुमारी बबीता (ANM Kumari Babita) ने बताया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 10 बच्चों को एवं चार गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया, जबकि 18+ उम्र के लोगों को को-वेक्सिन तथा 60+ उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाए गये।
कुल 20 लोग वैक्सीनेशन में शामिल थे। शिविर में वैक्सीनेशन के लिए आए हुये लोगों को उचित सलाह भी दिए गये। यहां एएनएम को आंगनबाड़ी सेविका शकीला खातून एवं सहिया सुमित्रा देवी ने सहयोग किया।
![]()












Leave a Reply