रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव धरोहर का समापन 31 जुलाई को अंतर-सदन नृत्य प्रतियोगिता के साथ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो इस्पात संयंत्र की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) एवं डीपीएस प्रबंधन समिति की प्रो-वाइस चेयरपर्सन राजश्री बनर्जी ने कहा कि कला और संस्कृति हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं तथा इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला और संगीत को भी जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने कहा कि धरोहर उत्सव विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ वैश्विक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। समारोह में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्यों को चीन, अमेरिका, रूस, नेपाल, श्रीलंका और स्पेन की पारंपरिक नृत्य शैलियों के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
बताया जाता है कि आयोजित प्रतियोगिता में जमुना और चेनाब हाउस संयुक्त रूप से प्रथम, गंगा और सतलज हाउस द्वितीय तथा झेलम और रावी हाउस तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अंतर-सदन समूह-गान प्रतियोगिता में सतलज हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply