Advertisement

सीसीएल अर्पिता महिला मंडल के निर्देशन में ढ़ोरी मे खुला प्याऊ

प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य-रूपा सिन्हा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन ढ़ोरी के समीप सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के निर्देशन में शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

इसका उद्धाटन 13 अप्रैल मो सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली अर्पिता महिला समिति ढोरी की अध्यक्षा सह सीसीएल ढोरी जीएम रंजय सिंहा की पत्नी रूपा सिंहा ने प्याऊ का उद्घाटन कर राहगीरों को पानी पिलाकर किया। साथ हीं उन्होंने कहा कि जल जीवन का अमूल्य उपहार है। स्वच्छ जल पीने से शरीर की कई समस्याएं स्वत: ठीक हो जाती हैं। कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कहा कि प्यास के कारण न जाने कितने इंसान, जीव, जंतु व पक्षियों की जान तक चली जाती है। प्रचंड गर्मी के कारण बीमार पड़ जाते हैं। कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बताया कि पशुओं और पक्षियों को पीने के पानी के लिए नाद की भी व्यवस्था की गई है।

पानशाला में आम का जूस, सत्तू का जूस, नींबू, पानी, चना, गुड़, लस्सी, लड्डू, फल आदि की व्यवस्था की गई है। मौके पर ढोरी क्षेत्र के एसओपी कुमारी माला सहित शालिनी सिंह, पूजा मोहंती, कविता झा, सीमा सिंह, सुनीता प्रसाद, सुनीता गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, पूनम कुमारी, मीणा ऋषि, सुशांत राईका आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *