अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वावधान में वैशाली जिला के हद में राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर में 3 अगस्त को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीडीओ डॉ अजय लाल ने की। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य और डीआईएस अशोक रंजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संचालन स्टाफ मास्टर राकेश कुमार सिंह एवं शिवम कुमार की देखरेख में किया गया। उक्त आयोजन में सचिन कुमार और राकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में यूएचएस न्यू कुतुबपुर के अनीकेत कुमार एवं ऐशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर यूएचएसएस कुतुबपुर मध्य विद्यालय की नंदिनी कुमारी एवं लकी कुमार रहे, जबकि तृतीय स्थान जेटी सेकेंडरी हाई स्कूल बहुआरा के कृष राज एवं तनु कुमारी को मिला।
![]()













Leave a Reply