Advertisement

आरओबी गार्डवाल में बोलेरो टकराने से सवार दो युवा घायल

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी मुख्य सड़क पर बीते 10 अप्रैल के अहले सुबह लगभग 4:30 बजे सफेद रंग की बोलेरो आरओबी के गार्डवाल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बोलेरो की गति इतनी तेज थी कि सड़क के बीच दो बार पलटने के बाद दोबारा उसी स्थिति में आ गई। बताया जाता है कि बोलेरो पर सवार ओड़िशा के कुइड़ा रहिवासी बोलेरो मालिक सह चालक परमेश्वर नायक और उसके दोस्त पोरेश देउरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची नोवामुंडी थाना की पुलिस ने घटनास्थल से दोनों को उसी हालत में लेकर टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

अस्पताल के चिकित्सको के अनुसार घायल परमेश्वर नायक की दाहिनी आंख, कान तथा सीने में गहरी चोट लगी है। उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई है। पोरेश देउरी को कमर व हाथ में अधिक चोट लगने के कारण स्टीच पड़ा है। बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पोरेश से पूछताछ में बताया कि दोनों दोस्त कुइड़ा से बोलेरो पर सवार होकर अपने रिश्ते के जीजा के घर चक्रधरपुर के लिए निकले थे।बोलेरो की गति इतनी तेज होने के कारण आरओबी के मोड़ पर घुमाने में असमर्थ रहे।

यदि दाहिने साइड की गार्डवाल नहीं रहता तो दोनों बोलेरो समेत आरओबी के नीचे गिर जाते। बताया कि बोलेरो में सवार दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखे थे।नोवामुंडी पुलिस ने घटनास्थल में क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर थाने ले जाने के बाद मामले को लेकर थाने में सनहा दर्ज कर लिया है।अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद परमेश्वर नायक की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा के बड़े अस्पताल कटक ले जाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *