राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल राजा बाजार नीचे टोला में 18 सितंबर को डीवीसी की 11 हजार वोल्ट विद्युत तार पोल से टूट कर अचानक घरों के छत पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टूटे तार से चिंगारी उठने लगी।
अचानक घटित इस घटना में राजा बाजार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला बेबी देवी का बायां हाथ झुलस गया। वही इस अफरा तफरी में एक 20 वर्षीय युवती बेहोश हो गई। आनन फानन में दोनों घायलों को स्थानीय डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार दोनों घायल युवती खतरे से बाहर हैं।
![]()













Leave a Reply