Advertisement

माय भारत बजट क्वेस्ट में प्राकृतिक रक्षण के दो सदस्य बने फाइनलिस्ट, पीएम संग संवाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्राकृतिक रक्षण टीम के लिए एक बेहद गर्व का क्षण है। माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 प्रतियोगिता में पूरे देश से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से प्राकृतिक रक्षण के दो सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

जानकारी के अनुसार फाइनलिस्ट के रूप में चयनित प्रतिभागियों में बोकारो के बबलू आनंद महतो (संस्थापक, प्राकृतिक रक्षण) एवं टिंकू कुमार (सदस्य, प्राकृतिक रक्षण) शामिल हैं। दोनों ने अपनी प्रतिभा और विचारों के दम पर इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ दोनों प्रतिभागियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल संवाद में अपने विचार रखने का अवसर भी मिलेगा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

दोनों चयनित प्रतिभागियों का यह सफलता न केवल प्राकृतिक रक्षण टीम के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है। संस्था के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों प्रतिभागियों को इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *