एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samasti district) के हद में ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास कार एवं ट्रक की टक्कर में दो की मौत एवं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना 6 जुलाई की अर्ध रात्रि लगभग 12 बजे की है। मृतक की पहचान पूसा थाना के हद में सेढ़ा बथुआ निवासी नागेश्वर राय के 28 वर्षीय पुत्र राजीव राय, एवं युगल राय के पुत्र विजय राय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल में सहदेव राय के 25 वर्षीय पुत्र मुनिन्दर राय व अन्य अज्ञात है। घटना के बाद गुस्साए रहिवासियों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर ताजपुर समेत अन्य थाने की पुलिस पहुंच गयी है। मृतक के शव को परिजन के साथ ताजपुर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गई। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम है।
उक्त घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने दोषी ट्रक चालक पर कार्रवाई करने, दुर्घटना रोकने का उपाय करने, मृतक के परिजन को 10-10 लाख रूपये मुआवजा देने एवं घायल का ईलाज सरकारी स्तर पर कराने की मांग की है।
![]()












Leave a Reply