Advertisement

जमीनी विवाद में दो घायल, निष्पक्ष जांच की दोनों पक्षों ने किया मांग  

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह थाना (Jaridih Police station) क्षेत्र के गांगजोरी प़ंचायत मौजा निवासी दोनों करीबी रिश्तेदार विवादित स्थल के मामले को लेकर बीते 1 जनवरी को आपसी तनाव में उलझकर मार-पीट कर लिये थे। इस मामले में चक्रधारी महतो पिता-छुट राम महतो, शुभांशू देवा पिता-बसंत कुमार घायल हो गए थे।

जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार (Jaridih Police station in-charge)  के निर्देश के बाद रेफरल अस्पताल जैनामोड़ में दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। दुसरे पक्ष की ओर से भी‌ 2 जनवरी को रोहन महतो पिता-स्वर्गीय बुद्धू महतो के द्वारा जरीडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी गई।

सूचना के बाद थाना में दोनो पक्षों के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के संबंध में 10 जनवरी को प्रथम पक्ष के घायल चक्रधारी महतो एवं शुभांशू देवा ने कहा कि घटना के दिन वे अपने घर पर बैठ कर परिवार के साथ आपसी बातचीत कर रहे थे। इसी बीच इन दोनों पर दुसरे पक्ष के लोगों द्वारा कातिलाना हमला किया गया।

जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। साथ हीं हमलावरों ने उनके घरों, पुआल में आग लगाकर सम्पति को नुक्सान पहुंचाने का काम किया है। वहीं दूसरी पक्ष की ओर से भी घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और करीब एक लाख सत्तर हजार रुपए के साथ साथ बड़ी बहू की सोना-चांदी लेकर भाग जाने का मामला दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। जांच पड़ताल के बाद ही मामला स्पष्ट किया जा सकता है। इसे लेकर दोनों पक्षों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *