प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नक्सल प्रभावित गोमिया के बिरहोरडेरा में 17 जुलाई की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया, इस दौरान मुठभेड़ में दो अन्य नक्सली की मौत हो गयी, जबकि एक कोबरा बटालियन जवान इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में स्थित लुगु पहाड़ में एक बार फिर 16 जुलाई को पुलिस और नक्सलियों के बीच अहले सुबह आमने सामने मुठभेड़ हो गयी। यह मुठभेड़ गोमिया थाना क्षेत्र के काशीटांड़ जंगल के जिन्गा पहाड़ में हुई। बताया जाता है कि लगभग आधे घंटे तक सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
सूत्रों के अनुसार झारखंड के कुख्यात पांच लाख का ईनामी नक्सली कुंवर मांझी सहित दो और नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मारे गये अन्य नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाया है। इस मुठभेड़ में 209 कोबरा बटालियन का एक जवान के घायल होने की सूचना है। साथी जवानों द्वारा घायल को इलाज के लिए निकाल लिया गया है। जिसका इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों के छिपे होने की गुप्त सूचना पर कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही थी, इसी दौरान बिरहोरडेरा के समीप जिंगा के जंगल में नक्सलियों का आमना सामना सुरक्षा बलों से हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हो गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल को चारों ओर से घेर लिया। जिसमें इनामी नक्सली सहित दो अन्य की मौत हो गयी।

बताते चले कि इससे पूर्व बीते 21 अप्रैल को ललपनिया थाना क्षेत्र के चोरगांवा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में कई नक्सली में मारे गए थे। वहीं घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए स्वांग स्थित हवाई अड्डे में चौपर से रांची के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कोबरा जवान को मृत घोषित कर दिया है।
समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, एसडीओ मुकेश मछुआ, गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्णा कुशवाहा, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। पुलिस के अनुसार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एके 47, टॉर्च, छाता, जूते, चप्पल, बैग सहित कई सामान बरामद किया गया है।
![]()













Leave a Reply