प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के बोकारो-रामगढ़ एनएच 23 के चरगी पंचायत रजरप्पा मोड़ के निकट 22 अप्रैल को भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी। जिसमें दो वाहनों के चालकों की मौके पर हीं मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये।
बताया जाता है कि बोकारो से रामगढ़ जा रही 407 ट्रक एवं रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण 407 रोड में ही घूम कर पेटरवार से गोला जा रहे टेम्पु को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर इतना जबरदस्त था की 407 का चालक स्टेरिंग में ही फंस गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि दोनों वाहनों के आपस में टक्कर होने से आयसर कंपनी का 709 ट्रक क्रमांक-JH01FO/ 5237 का चालक गाड़ी में ही बुरी तरह से फंस गया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया। वहीं पेटरवार से गोला जा रहे एक सवारी टेम्पू भी दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चपेट में आ गया। जिसमें पांच सवार घायल हो गये। कई घायलों को समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पेटरवार लाया गया, जिसमें दो महिला व एक तीन वर्ष की बच्ची मिस्टी बुरी तरह से घायल हो गई है।
इस भीषण टक्कर में गोला प्रखंड के सोसो रहिवासी टेम्पू चालक रबिन्द्र महतो की भी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रामगढ़ बोकारो मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में फंसे चालक को प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों का पेटरवार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
![]()













Leave a Reply