फुटबाल मैच से छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है-विधायक
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुवा के तत्वधान में पश्चिम सिंहभूम के 32 टीमों की दो दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का समापन 13 मार्च को हो गया।
पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सारंडा फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता नोआमुंडी की टीम रही। जिन्हें ट्रॉफी के साथ 50 हजार नगद पुरस्कार दिया गया।
उपविजेता कल्याण नगर गुवा की टीम को ट्रॉफी के साथ 30,000 नगद, तृतीय पुरस्कार अभिषेक ब्रदर्स को ट्रॉफी के साथ 20000 नगद, चतुर्थ पुरस्कार बी 7 एफसी मोंगरा को ट्रॉफी के साथ 15,000 नगद दिया गया।
फाईनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नोवामुंडी के विमल बिरुआ, बेस्ट गोलकीपर कल्याण नगर के चिंटु, बेस्ट डिफेंडर कल्याण नगर के मनीष गोप, बेस्ट स्कोरर नोवामुंडी के चांद, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कल्याण नगर के विमल कुम्हार रहे।
फाईनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित थे। यहां विधायक सिंकू ने कहा कि उनका सतत प्रयास रहेगा कि सारंडा में इस तरह का फुटबॉल मैच का आयोजन निरंतर किया जाता रहे।

उन्होंने कहा कि आयोजित फुटबाल मैच के माध्यम से क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सकता है। क्षेत्र के नवयुवकों के माध्यम से झारखंड राज्य की एक नई पहचान बनाई जा सकती है।
विशिष्ट अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक बी के गिरी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित एवं उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के माध्यम से क्षेत्र की पहचान बनती हुई दिख रही है। जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी मुखिया पद्मनी लागुरी, एसडीपीओ अजीत कुजूर, सीआईएसएफ डीसी राकेश चंदा भी खासतौर से उपस्थित थे।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुवा के पदाधिकारी अनुप नाग, पंचम जॉर्ज सोय, नरेश कुमार दास, शेख जावेद, एमडी सोनु, उदित साहु, एमडी सलमान, पीटर लकड़ा आदि उपस्थित थे। मौके पर लगभग सभी खिलाड़ियों को खिलाड़ी ट्रेक शूट के साथ सम्मानित किया गया। साथ ही साथ चुन्नू सिंह, हरीश पूर्ति, रोहित जेराई, पृथ्वीराज, बिच्छू, बंटू को भी बतौर रेफरी स्मृति चिन्ह प्रदान की गई।
![]()












Leave a Reply