एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो में झारखंड काउंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 21 एवं 22 अप्रैल को नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा।
उक्त आयोजन स्टेट ऑफ एन्वायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज: चैलेंज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर आयोजित होगा, जिसमें देश के बिहार, बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पांडिचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि सभी राज्यों के लगभग 250 से 300 डेलीगेट के पहुंचने की संभावना है। देश भर से विभिन्न विषय के विषय विशेषज्ञ राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से बुलाया जा रहा है।
दो दिवसीय कन्वेंशन में एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज : चैलेंज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट शीर्षक के अंतर्गत कई थीम एन्वायरमेंट इन डेवलेपमेंट कॉन्टेक्स्ट, स्टेट ऑफ एन्वायरमेंट इन माइनिंग एरिया, क्लाइमेट चेंज एंड इट्स इंपैक्ट, क्लाइमेट चेंज एंड स्टेटस ऑफ बायोडायवर्सिटी, एनवायरनमेंट वर्सेज डेवलपमेंट, माइनिंग इंडस्ट्रीलाइजेशन अर्बनाइजेशन एंड इट्स चैलेंज, चैलेंज ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट, कंजरवेशन ऑफ वाटर, फॉरेस्ट एंड लैंड रिसोर्सेज, सोशियो पोलिटिकल कॉन्टेक्स ऑफ झारखंड, पोलिटिकल ऑफ डेवलेपमेंट एंड एनवायरनमेंट मूवमेंट, सोसाइटी एंड एनवायरनमेंट, आवर कल्चर लिटरेचर एंड एनवायरनमेंट, ट्राइबल लिंकेज इन एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन, इंपैक्ट ऑफ इकनॉमिक डेवलपमेंट ऑन एनवायरनमेंट, सस्टेनेबल ऑफ नेचर रिसोर्स बेस्ड लाइवलीहुड, एग्रिकल्चर प्रैक्टिस एंड सस्टेनेबिलिटी आदि थीम पर चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा।

बताया जाता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित किया गया है। जिसमें देश भर से आए सभी विषय संबंधित पेपर का प्रकाशन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के चीफ पेट्रोन विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह, पेट्रान कुलसचिव डॉ राधा नाथ त्रिपाठी, डीएसडब्लू डॉ पुष्पा कुमारी, अध्यक्ष केबी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी नारायण, कन्वेनर आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, लोकल ऑर्गनाइजिंग कमिटी के अध्यक्ष प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ अलीशा वंदना लकड़ा एवं डॉ प्रभाकर कुमार, ऑर्गनाइजिंग सदस्य सभी विभागों के प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण यथा रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंधु, मो. साजिद आदि शामिल रहेंगे। आयोजित होनेवाले नेशनल कन्वेंशन को लेकर 4 अप्रैल को केबी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में बैठक की गयी, जिसमें कन्वेंशन के प्रचार प्रसार पर विशेष बल दिया गया।
![]()













Leave a Reply