रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के धूमधूमीटांड़ मधुकरपुर में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीते 10 अप्रैल को शुभारंभ तथा 11 अप्रैल को समापन किया गया।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि समापन भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज द्वारा किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाकर समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण का आधार है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कसमार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक साबित होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा। वहीं खेराचातर मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया। मौके पर यदुनंदन जायसवाल, बेणेश्वर महतो, अनीश जायसवाल, महेश स्वर्णकार, अशोक कुमार प्रजापति, सुरेंद्र महतो, मनोहर महतो आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply