Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में गिरफ्तार दो आरोपी भेजे गए जेल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के प्रयास के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर रहिवासी 32 वर्षीय कृष्णा कपरदार और गुड़गुड़ी रहिवासी अमित कुमार मंडल शामिल हैं।

बताया जाता है कि आरोपी दोनों के खिलाफ बीते 12 अप्रैल को बालीडीह थाना में कांड क्रमांक-65/26 धारा 70(2)/62 बीएनएस एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बालीडीह थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने 13 अप्रैल को बताया कि बीते 12 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया।

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *