प्रहरी संवाददाता/बेरमो/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में प्रस्तावित सोलर प्लांट को लेकर 16 अप्रैल को जिला के हद में करगली में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में एक पक्ष सीसीएल बीएंडके प्रबंधन, दूसरा पक्ष ग्रामीण जन प्रतिनिधि तथा तीसरा पक्ष बेरमो अनुमंडल प्रशासन शामिल था।
सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जानकारी के अनुसार आफिसर्स क्लब करगली मे बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा और बीएंडके जीएम एस के झा की उपस्थिति मे ग्रामीण के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें जमीन, मुआवजा और अधिकारों को लेकर चर्चा की गयी। वार्ता के क्रम में विस्थापितों ने कहा कि जब तक हमारा हक नहीं, तब तक कोई प्रोजेक्ट नहीं लगने देगे। वार्ता में सीसीएल द्वारा सोलर प्लांट लगाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी, लेकिन रैयतों और विस्थापितों ने बिना समुचित मुआवजा और पुनर्वास के किसी भी कार्य की शुरुआत पर सख्त आपत्ति जताई।
विस्थापितों का कहना था कि उनकी जमीन पर कोई भी परियोजना शुरू करने से पहले उन्हें उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास की गारंटी दी जाए। वर्षों से उपेक्षित विस्थापित रहिवासियों ने इस बार आर -पार की लड़ाई का संकेत दे दिया है। चलकरी में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी पर चर्चा व् विस्थापितों ने मुआवजा और अन्य मांगों को रखा।
त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान विस्थापितों ने अपना मांग पत्र सौंपने के साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से शंकर कुमार, जयशंकर प्रसाद, पीएन सिंह,भरत यादव, पुष्प राज, ग्रामीणों की ओर से चलकरी उत्तरी मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत मंडल, दक्षिणी के ग्राम प्रधान दुर्गा मांझी, जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, भुनेश्वर केवट, राज केवट, अशोक मंडल, शिरोमणि मंडल, लालेश्वर टुडू, होपना मांझी, कुतुबुद्दीन, बिजय मंडल, निमाई मंडल, बिनोद केवट, रामदेव, मो. गुलाम दस्तगीर, फलेन्दर सिंह, वाजिद अंसारी, चुनीलाल रजवार, सेवालाल वास्के, मो. समीर आलम, मो. सराज, किशोर सोरेन, गुलाब टुडू, अजय सोरेन, राजाराम सोरेन, साहबराम टुडू, शोबन टुडू, भीखराज केवट, काशीनाथ सोरेन सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply