Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन ढोरी में 14 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत आचार्य नित्यानंद मिश्रा एवं आचार्या विभा सिंह, शैलबाला कुमारी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य वक्ता रहे नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस भारत के जनजातीय नायकों के योगदान, संस्कृति और विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, खासकर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में, जिनकी जयंती 15 नवंबर को होती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए उनके बलिदानों और महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूक करना भी है।

कार्यक्रम में भैया बहनों ने भाषण, गीत, नित्य आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में आचार्या शैलबाला कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य एवं आचार्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *