Advertisement

जाहेरथान में आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया सरहुल बाहा पर्व

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग पर स्थित पिछरी के जाहेरथान में सार्वजनिक सरहुल पूजा समिति द्वारा बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुजा समिति अध्यक्ष घुनु हांसदा व संचालन महादेव हांसदा ने किया।

इस अवसर पर यहाँ मुख्य अतिथि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि झामुमाे बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जीप सदस्य अशोक मुर्मु आदि उपस्थित थे। यहां आदिवासी समुदाय की महिलाये व युवतियों के साथ मांदर की थाप में अतिथियो ने जमकर नृत्य किया। पूजा समिति अध्यक्ष घुनु हांसदा ने समिति के पदाधिकारियों के साथ अतिथियो को सखुआ का फुल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम पारंपरिक ढंग से पुजारी नाया सुरेश मुर्म एवं उनके सहयोगी शिवकुमार मुर्मु ने सखुआ फूल, महुआ फूल, धधकी फुल से मारंगबुरू की पूजा अर्चना की। डॉक्टर रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ उषा सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता धुनु हांसदा, पिछरी पंचायत के पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, मंगल हांसदा ने मांदर की थाप के साथ खूब झूमे।

मौके पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अग्रवाल ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति की पूजा का महापर्व है। पेड़ पौधों की रक्षा समेत नई फसल के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है। मौके पर सीसीएल ढोरी के एसओपी प्रतुल कुमार, सीएसअर अधिकारी शैलेश कुमार, एसओ सिविल उज्जवल कुमार सिंह, फाइनेंस ऑफिसर राजीव रंजन, आदि।

बैजनाथ कुमार, पिछरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमीला देवी, भाजपा नेता देवी दास, झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, सचिव अनिल रजवार, रंजीत महतो, विजय मरांडी, शिवलाल बॉस्के, मंगल हांसदा, प्रवीन हांसदा, अनिल मुर्मू, सानू सोरेन, कालीचरण मांझी, बिरेन टुडु, रवि मरांडी, शंकर मुर्मू, चेतलाल मांझी, किशोर हांसदा, बिक्रम मरांडी, गणेश मुर्म आदि गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *