Advertisement

पेटरवार के अमृत सरोवर में बीडीओ के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय के निकट अमृत सरोवर परिसर में 13 नवंबर को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गये।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, रोजगार सेवक आदि ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। बीडीओ महतो ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना, राज्य की हरित संपदा को बढ़ाना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है।उन्होंने प्रखंड के तमाम रहिवासियों को वृक्ष लगाने की सलाह दी। मौके पर विभागीय प्रधान (बड़ा बाबू) गुलाम रसूल, रोजगार सेवक सुनील दास गुरु, रंजीत कुमार, प्रेम बास्के, पंचायत सेवक, प्रखंड एवं अंचल कर्मी सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *