Advertisement

ट्राम्बे ट्रैफिक पुलिस की लूटपाट लेगा लाखों नागरिकों की जान

एलपीजी से लदे ट्रक पलटा, बड़ा हादसा होते-होते टला

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। चेंबूर वाशिनाका परिसर के एल यू गडकरी मार्ग पर स्थित अपार कंपनी के पास एचपीसीएल के एलपीजी प्लांट के निकट रविवार 14 सितंबर की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के कारण सड़क के किनारे कि ज़मीन धसक गई, जिससे एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों से लदे एक भारी वाहन खाई में पलट गया। सिलेंडरों से भरे इस वाहन कोई विस्फोट की सुचना नहीं है। चूंकि इस वाहन में करीब 300 से अधिक सिलेंडर भरे हुए थे। इस हादसे में पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि चालक और उसके सहायक बाल -बाल बाख गए।

घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच पी सी एल) के एलपीजी बाटलिंग प्लांट से सटे भारी वाहन के पलटने के बाद आस पास के नागरिकों का तांता लग गया। कयास लगाया जा रहा है कि अगर 300 से अधिक सिलेंडरों में से एक फट जाता तो आस पास का इलाका तबाह हो जाता बावजूद इसके ट्राम्बे ट्रैफिक पुलिस के सुस्त रवैये और वसूली के कारण एचपीसीएल, मुंबई रिफाइनरी और धर्म सिंह देसाई रोड पर नियमित रूप से भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की जाती है।

यह मोटर वाहन नियम और विस्फोटक नियम नियमों का उल्लंघन है, जो कि दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता है। स्थानीय लोगों और सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ता रऊफ शेख, हिरप्पा ख़ज़िर, बाबू जाधव और अन्य ने एचपीसीएल प्रबंधन से मांग की है कि एलपीजी से लदे वाहनों के लिए सुरक्षित और नियम अनुसार वैध पार्किंग की व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

एक स्थानीय RTI कार्यकर्ता और जानकार का कहना है, इस घटना से वह चिंतित है। उन्होंने बताया कि धर्म सिंग देसाई मार्ग पर वाहन पार्किंग के मामले में मनपा द्वारा नोटिस जारी किया गया था। जो कि मुंबई की अदालत में विचाराधीन है। इस कड़ी में देखना यह है कि एचपीसीएल रिफाइनरी प्रबंधन इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं और भविष्य में सुरक्षा पर क्या उपाय करते हैं।

Tegs: #tramba-traffic-police-will-rob-millions-of-citizens

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *