Advertisement

सीसीएल में सैप/ईआरपी के एचसीएम मॉड्यूल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय रांची के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा एमटीसी, एचआरडी में 5 अगस्त को सैप/ईआरपी के ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (एचसीएम) मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय एवं सभी कोयला क्षेत्रों से आए लगभग 70 नोडल अधिकारियों एवं संबंधित सहायक कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यालय महाप्रबंधक (ईई) एस. के. ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक तथा विभागाध्यक्ष औद्योगिक संबंध (आईआर) पल्लब चक्रवर्ती की उपस्थिति में किया गया। तकनीकी सत्र का संचालन कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अशोक पाल ने किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक ने संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए एचआरडी विभाग द्वारा क्षमता विकास एवं प्रणाली सुधार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संबोधन में महाप्रबंधक (ईई) एस. के. ठाकुर ने पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के लिए नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमो, व्यावहारिक उदाहरण एवं संवादात्मक चर्चा के माध्यम से एचसीएम मॉड्यूल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *