Advertisement

मनरेगा योजनाओं में मजदूरों की उपस्थिति में एनएमएमएस ऐप उपयोग का प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष कुमार महतो द्वारा जारी पत्रांक-62/6.4.26 के पत्र के आलोक में पंचायत सचिवालयों में बैठक आयोजित कर मनरेगा से संबंधित सभी योजनाओं से जुड़े मजदूरों की दैनिक उपस्थिति के लिए एनएमएमएस ऐप का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण देना है।

बता दें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्र के आलोक में 8 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी आदि पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह आदेश-पत्र मनरेगा अभियंता, कनीय अभियंता एवं सभी बीएफटी को प्रेषित किया गया है। इस क्रम में 8 अप्रैल को अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, उप मुखिया रियाज अहमद की उपस्थिति में बीएफटी बैजनाथ रविदास द्वारा महिला ग्रुप की सोनाली देवी, माधुरी देवी, रेखा देवी, गीता कुमारी, शिवकुमार चटर्जी, मनोज रविदास आदि को प्रशिक्षण दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *