Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट थाना के पास 16 जुलाई को वाहन जांच अभियान बोकारो ट्रैफिक पुलिस (Bokaro Traffic Police) के द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया। जिसमे एएसआई अरबिन्द कुमार सिंह, एएसआई सोना मुंडा, सुबिन कुमार एवं बिनोद कुमार यादव शामिल थे।

वाहन जांच के क्रम में एएसआई सिंह (ASI Singh) ने बताया कि लगभग 44 वाहनों का जांच किया गया। जिसमे चार पहिया व दो पहिया वाहन शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, वाहन पेपर, ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट तथा हेलमेट की जाँच की गई।

जांच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोड़ दिया गया। जांच में लगे एसआई सिंह ने बताया कि इस तरह का जांच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगया जा रहा है। साथ हीं नियम विरुद्ध वाहन चलाने तथा प्रपत्र अधूरा रहने पर जुर्माना लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज लगभग पचास हजार ऑनलाइन जुर्माना वशूल गया।

ज्ञात हो कि, वाहन जांच लगाने का मुख्य कारण लोगो को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराना और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चले। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए जिससे दुर्घटना कम हो। जब तीन पहिया अर्थात टेम्पू वाहन के बारे में पूछा गया तो एएसआई सिंह ने बताया कि तीन पहिया वाहन जांच करने के लिए वरीय पदाधिकारी से आदेश लेना पड़ेगा।

इसके बारे में भी चर्चा चल रहा है। हो सकता है कि आगमी महीने में टेम्पू वाहन का भी जांच शुरू हो जाये। वहीं वर्तमान में क्षेत्र में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जिसके चलते उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *