Advertisement

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से पीड़ा-दर्द से मुक्ति के लिए सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग

जुलूस की शक्ल में माकपा ने ग्रामीण रहिवासियों के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन

जाम से निजात नहीं दे सकते तो दे दो ईच्छा मृत्यु-अयुब खान

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। किसान सभा और माकपा कार्यकर्ताओं ने लातेहार जिला के हद में टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर 15 जून को चिलचिलाती धूप में उदयपुरा से डीसी कार्यालय तक जुलूस की शक्ल में पदयात्रा किया। नेतृत्व पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य कमिटि सदस्य अयुब खान, जिला सचिव रसीद मियां कर रहे थे।

पदयात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो किसान और माकपा कार्यकर्ता हांथो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का फोटो व पार्टी का झंडा लिए थे। पोस्टर में शिलान्यास के 5 वर्ष बाद भी टोरी – चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने में असफल रहे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री के नारे लिखे गये थे। कहा गया कि 3 अप्रैल 2021 को टोरी आरओबी का शिलान्यास कर छोड़ दिया, पांच वर्ष हो गए लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। कहा गया कि टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करो, टोरी चंदवा उच्च पथ (एनएच) 99 नयी 22 पर स्थित टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से मुक्ति के लिए किसानों को ईच्छा मृत्यु की अनुमति दो आदि नारे लिखे थे।

जिला समाहरणालय पहुंचकर पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव रसीद मियां ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या पलामू प्रमंडल की आम जनता की समस्या है। कहा कि जाम में घंटों राहगीर फंसे रहते हैं। बीमार मरीजों, महिलाओं, पुरुषों को जाम मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

कहा कि जाम में फंसकर ग्रामीण रहिवासी असमय अपनी जान गवां रहे हैं। फ्लाई ओवरब्रिज के लिए शिलान्यास हुए करीब पांच वर्ष हो गए, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जाम से निजात पाने के लिए किसानों को ईच्छा मृत्यु की मांग करनी पड़ रही है।

सभा को संबोधित करते हुए माकपा राज्य कमिटि सदस्य सह कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान तथा लातेहार जिला सचिव रसीद मियां ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से निजात नहीं दे सकते हैं तो ईच्छा मृत्यु दे दी जाए। इस अवसर पर पार्टी के शिष्टमंडल राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, पार्टी राज्य कमिटि सदस्य सह किसान नेता अयुब खान, जिला सचिव रसीद मियां ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार से मिलकर किसानों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा।

डीएम को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से हम किसान काफी पिड़ित हैं। तंग आ चुका हूँ। यह समस्या ला- ईलाज हो गया है। कहा गया कि जनहित से जुड़ी इस मामले पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, केंद्र सरकार और झारखंड सरकार तथा एनएच विभाग लापरवाह बना है। ज्ञापन में टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से मुक्ति के लिए ईच्छा मृत्यु देने का अनुरोध किया गया है।

पदयात्रा में उपरोक्त के अलावा पचु गंझु, बैजनाथ ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, शोभन उरांव, हनुक लकड़ा, माईकल हंश, अशोक गंझु, मानती देवी, लाली देवी, सरिता देवी, कालो देवी, मंजू देवी, सुगीचा देवी, रीतु देवी, रुपन्ती कुमारी, मुक्तिला देवी, सुनिता देवी, रानो देवी, आशा देवी, मालती देवी, अजमेरून खातुन, कसिरन बीवी, आसकी देवी, विनोद उराँव, महेन्द्र गंझु, गुजरा गंडू, रविशंकर गंझु, कमल गंझु, राजू साव, परवेज खान, सजेबुल खान, तवरेज खान, एहसान खान, आरीफ खान, आदील खान, फिरदोस खान, लालु गंझु, बोने टोपनो, अमित भेंगरा, जिदन टोपनो, थोमस टोप‌नों, बने होरो, सुमन बरजो, अलताफ खान, नसीम खान, मुना गंझु, सुलेन्द्र गंझू, समेत सैंकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *