युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। सीने निर्माता आयुष दुबे के चर्चे भोजपुरी फिल्म उद्योग में जोरो पर हैं। दुबे द्वारा एकसाथ तीन भोजपुरी फिल्मो के मुहूर्त ने उन्हें चर्चे में ला दिया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के हद में आशापुर के फेरूपुर गांव में एक साथ उनकी तीन फिल्मों का मूर्हत किया गया।जिसमें पहला फिल्म कहो ना प्यार है। जिसके निर्माता आयुष दुबे, निर्देशक दिलीप चौहान, डीओपी मोनू वर्मा हैं। इस फिल्म के प्रमुख कलाकार राहुल शर्मा, दिव्या सिंह, सेजल दुबे, टीएन त्रिपाठी, आयुष दुबे, राजू राणा, लालू कुमार, दिलीप कुमार, अंकिता कुमारी एवं अन्य हैं। जबकि मेकअप आर्टिस्ट डीके दीपक हैं।
दूसरी फिल्म मंगलम 2 है, जिसके निर्माता आयुष दुबे, निर्देशक दिलीप चौहान, डीओपी मोनू वर्मा हैं। इसके प्रमुख कलाकार आयुष दुबे, सेजल दुबे, अयांशी दुबे, टीएन त्रिपाठी, राहुल शर्मा, दिव्या सिंह राजपूत, मोनू वर्मा, मनीष कुमार, दिलीप कुमार एवं अन्य हैं। जबकि तीसरी फिल्म भैरवी हैं। जिसका शूटिंग स्टार्ट हो चुका है। जो अभी 20 दिनो तक आगे चलेगा। इसके निर्माता आयुष दुबे, निर्देशक दिलीप चौहान, डीओपी मोनू वर्मा हैं। इसके प्रमुख कलाकार प्रिया राजपुरोहित, आयुष दुबे, राहुल शर्मा, टीएन त्रिपाठी, बीरू शर्मा, राधे श्याम वर्मा, कमला चौरसिया, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, लालू कुमार, दिलीप चौहान एवं अन्य हैं। वहीं मैकअप आर्टिस्ट डीके दीपक हैं।
निर्माता आयुष दुबे ने बताया कि पुरी टीम के साथ तीसरी फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छी तरह हो रही है।जल्दी ही सभी फिल्मों की शूटिंग पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों फिल्में पारिवारिक व मनोरंजक है। दर्शकों की पसंद के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर दर्शकों का बेहतर मनोरंजन करना ही उनका लक्ष्य है।
![]()













Leave a Reply