Advertisement

इस वर्ष 32 दिनों 3 नवंबर से 4 दिसंबर तक का रहेगा विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र मेला

मेला के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने किया 13 कोषांगों का गठन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र मेला इस वर्ष भी 32 दिनों का होगा। आगामी 3 नवंबर को मेला का उद्घाटन और 4 दिसंबर को समापन होगा।

हरिहरक्षेत्र मेला के सफल आयोजन को लेकर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 13 कोषांगों का गठन किया है। सभी कोषांगों के लिये एक वरीय पदाधिकारी एवं एक नोडल पदाधिकारी नामित किये गये हैं। जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में 17 सितंबर को जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक में उपरोक्त जानकारी दी गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय , सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा आदि जुड़े थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के तहत सोनपुर आइडल का आयोजन होगा।
तीन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानजनक राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये ऑडिशन की तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जायेगी।

इसके साथ ही मेला में घुड़दौड़, सोनपुर लिटरेरी फेस्टिवल, पुस्तक मेला, राज्य के बॉलीवुड कलाकारों का टॉक शो क्राफ्ट, भव्य गंगा आरती, डॉग शो, सैंड आर्ट फेस्टिवल आदि का भी आयोजन किया जायेगा। इसके लिये सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गठित सभी कोषांगों में कई पदाधिकारी सहयोगी पदाधिकारी के रूप में शामिल किये गए हैं। स्वागत समिति कोषांग के वरीय प्रभारी नगर आयुक्त छपरा सुनील कुमार पांडेय तथा नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्त्ता लतिफुर रहमान अंसारी नामित किये गए हैं।

उद्घाटन एवं समापन समारोह कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्त्ता तथा नोडल पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश बनाये गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल तथा नोडल पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी होंगे। साफ – सफाई एवं पेयजल आपूर्ति कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त एवं नोडल अधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सोनपुर रहेंगे।

बैरिकेडिंग, स्नानघाट निर्माण एवं घाट सुरक्षा कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्त्ता तथा नोडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाये गये हैं। अस्थाई विद्युतीकरण कोषांग के वरीय उप विकास आयुक्त तथा नोडल नजारत उप समाहर्त्ता रहेंगे। सरकारी, गैर सरकारी प्रदर्शनी, स्टॉल एवं दुकान अनुश्रवण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता एवं नोडल अधिकारी जिला राजस्व शाखा प्रभारी रहेंगे। आउटडोर कार्यक्रम कोषांग के वरीय अधिकारी उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी जिला खेल पदाधिकारी बनाये गये हैं। चिकित्सा कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त एवं नोडल अधिकारी वरीय उप समाहर्त्ता मिंटू चौधरी बनाये गये हैं।

इसी क्रम में विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय अधिकारी अपर समाहर्त्ता एवं नोडल अधिकारी वरीय उप समाहर्त्ता मिंटू चौधरी रहेंगे। प्रचार-प्रसार कोषांग के वरीय अधिकारी उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बनाये गए हैं। सीएसआर कोषांग के वरीय नगर आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बनाये गए हैं। स्मारिका कोषांग के वरीय अधिकारी नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी वरीय उप समाहर्त्ता रहेंगे।

इस वर्ष सोनपुर मेला में सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता के तहत सोनपुर आइडल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रथम तीन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानजनक राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये ऑडिशन की तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *