प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो की तीसरी पूण्यतिथि 6 अप्रैल को मनाई गई। उपस्थित नेताओं ने पूर्व मंत्री को याद करते हए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड के जन – जन तथा झारखंडी अस्मिता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान आंदोलनकारी स्वर्गीय टाईगर जगरनाथ महतो थे। कहा कि टाईगर दादा सदा ही सभी के प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। मौके पर मजदूर नेता लखन लाल महतो, आर. उनेश, भीम महतो, जवाहर लाल यादव, मदन महतो, गोविंद रजक आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो चक पोस्ट के समीप ट्रक ऑनर एसोसिएशन तथा असंगठित मजदूरों ने टाईगर जगन्नाथ महतो की तीसरी पुणयतिथि पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव के अलावे विनय दुबे, संतोष सिंह, दिलीप कुमार, रूपलाल, संतु ठाकुर, पिंटू महतो, पोलू, छोटू सिंह, यशवंत, निर्मल, बबलू, पुनेश्वर महतो, राज कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply