विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। रात के अंधेरे में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत गैर-मजरुआ स्थित पीडीएस दुकान की बतायी जा रही है। गोमिया पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी पंचायत के गैर- मजरूवा बस्ती स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा कर फरार हो गए। घटना की सूचना दुकान संचालक
सुन्दर लाल राम ने गोमिया थाना प्रभारी को 13 जून को दिया है।
पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया गया है कि बीते 11-12 जून की रात अज्ञात चोरों ने उसकी पीडीएस दुकान का ताला तोड़ दिया और वजन करने की मशीन, टेबल पंखा एवं 10 से 12 किलो चना दाल चुरा ले गए। कहा कि 12 जून की सुबह 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो ताला गायब और गेट खुला मिला। साथ ही अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
डीलर सुन्दर लाल राम ने कहा कि मैं गरीब डीलर हूं। वजन मशीन नहीं रहेगी तो राशन कैसे दूंगा। कहा कि चोर पंखा भी ले गए। चोरों ने राशन तक नहीं छोड़ा। गोमिया पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर स्थानीय डीलर संघ के सदस्यों ने बताया कि गोमिया क्षेत्र में पिछले 3 माह में अन्य पीडीएस दुकान में भी चोरी की घटना घटित हो चुकी है। गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply