राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल से बीती 5-6 अप्रैल की रात्रि चिकित्सकों के केबिन में लगे तीन एयर कुलर (एसी) की चोरी अज्ञात चोरों ने कर आराम से फरार होंगे। चोरों ने महिला चिकित्सक डॉ संगीता रानी के केबिन में लगे एक विंडो एसी एवं सर्जन के केबिन में लगे एक विंडो एसी सहित अस्पताल के गैरेज स्टोर में रखे एक विंडो एसी, लोहे का एंगल को भी चोर चोरी कर चार पहिया वाहन में लाद कर ले गए।
बताया जाता है कि अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष रात्रि पाली में होम गार्ड के जवान प्रदीप उरांव सुरक्षा में तैनात थे, जिन्हें चोरी की घटना का भनक तक नहीं लगी। इसके अलावे रात्रि पाली में भी चिकित्सक व् कई स्वास्थ्य कर्मी तथा सफाई कर्मी ड्यूटी में रहते हैं, जिन्हें चोरी की घटना की जानकारी 6 अप्रैल की सुबह में लगी।
डीवीसी बोकारो थर्मल के चिकित्सक डॉ बिनोद सुदर्शन ने बताया कि चोरों ने खिड़की में लगे लोहे का एंगल एवं स्टोर के गैरेज में लगे ताला तोड़ कर तीन एसी सहित लोहे के एंग्ल की चोरी कर फरार हो गए। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि डीवीसी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा एसी चोरी से सम्बन्धित थाना में कोई लिखित शिकायत आवेदन अभी तक नहीं दिया गया है।
![]()













Leave a Reply