Advertisement

दामोदर पुल से केबुल व् बगल का अल्मुनियम गढ़वाल की चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के बेरमो प्रखंड को जोड़नेवाले चलकरी-करगली दामोदर पुल पर से केबुल और बगल का अल्मुनियम गढ़वाल की बीते 20 मार्च की रात चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा केबुल काटे जाने के बाद से जहां उक्त पुल पर लगे कुछ स्ट्रीट लाइट बंद हो गए हैं। जबकि अल्मुनियम गढ़वाल के चोरी होने से इस मार्ग से यातायात पुरी तरह असुरक्षित हो गया है।

इस संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य अरुण गिरी ने जानकारी देते हुए बताया इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन और पेटरवार थाना को सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक चोरी गए केबुल और अल्मुनियम गढ़वाल की बरामद की नहीं की जा सकी है।

उन्होंने बताया कि इन दिनो क्षेत्र में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जिससे रहिवासियों एवं राहगीरों में भय व्याप्त है। रहिवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक चंदन झा से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *