प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनु-बोकारो नहर मार्ग की चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को लेकर शुरू किए गये कार्य के दौरान अंगवाली नहर चौक के उत्तरी दिशा में गत दिनों संवेदक की ओर से मापी की गई थी, जहां बीते 4 मार्च से मशीन द्वारा तोड़ने व समतल किए जाने का कार्य शुरू किया गया।
बता दें कि, उक्त सड़क किनारे पूर्व में बनी नाली को भी तोड़ा जा रहा है। पुर्व से नहर चौक के उत्तरी दिशा में लगभग एक दर्जन परिवार बसा है। बीते दिनों विभागीय स्तर पर की गई मापी तथा चिन्हित स्थल पर छज्जा, पिंडा, सेल्टर आदि संबंधित परिवार को स्वतः शीघ्र तोड़ने की प्राथमिकता दी गई, जो स्वयं से तोडना या सेल्टर हटाना शुरू किया है। इस अभियान में अंगवाली नहर चौक के कई होटल भी प्रभावित हुए हैं। इसी क्रम में 5 अप्रैल की संध्या तोड़ू मशीन द्वारा कार्य प्रारंभ को लेकर नहर चौक पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद सहित अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply