प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के लोधी में 13 सितम्बर को सामाजिक उत्थान और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्यरत द सर्मद फाउंडेशन द्वारा चुनाव कराया गया। इस चुनावी प्रक्रिया का माहौल उत्साहपूर्ण और लोकतांत्रिक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य और सहयोगी शामिल हुए।
चुनाव में हसरत अंसारी को ब्लॉक हेड तथा बिसन लाल पटेल को उप ब्लॉक हेड के रूप में चुना गया। बताया जाता है कि उपरोक्त दोनों को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे संगठन के प्रति सदस्यों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन फाउंडेशन के इन्विजिलेटर नूर हसन खान ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया। इस अवसर पर द सर्मद फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी एम.के. हुसैन तथा बोकारो जिला प्रमुख मुजफ्फर हुसैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस चुनाव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगठन द्वारा आयोजित गतिविधि में सहयोग देने वाले साथियों में साजिद अंसारी, साबिर अंसारी, नय्यूम अंसारी, मनव्वर अंसारी, अताउल अंसारी, इफरोज़ अंसारी, नसरुल अंसारी, मुस्ताक अंसारी, अलीम अंसारी, कलामुद्दीन, रेवा महतो आदि शामिल रहे। सभी ने अपनी सक्रिय भागीदारी से चुनावी प्रक्रिया को सुचारू और सफल बनाने में योगदान दिया।
इस अवसर पर द सर्मद फाउंडेशन पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि यह चुनाव संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में फाउंडेशन शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सक्रियता के साथ काम करेगा। कहा गया कि संगठन का उद्देश्य समाज में सहयोग, पारदर्शिता और विकास की भावना को आगे बढ़ाना है। सम्पन्न यह चुनाव संगठन के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है।
![]()













Leave a Reply