अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। देश के 140 करोड़ भारतीयों का भरोसा है रेल के श्लोगन के साथ सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के रेल ग्राम स्थित रेल मंडल चिकित्सालय की प्रदर्शनी में रेल अस्पताल के परिचारक एवं कार्टूनिस्ट कलाकार अजय कुमार द्वारा समृद्ध रेल, समृद्ध भारत थीम पर बनाई गयी तस्वीर को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
खास बात यह कि कार्टूनिस्ट अजय के प्रदर्श में हवाई जहाज से मुकाबला करता बुलेट ट्रेन को दिखाया गया है। साथ ही, भारत के बहुभाषी, बहु जाति और अलग -अलग वेश – भूषा को भी कार्टून के माध्यम से दर्शाया गया है। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को एक साथ दिखाया गया है। यानी सब मिलकर यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भी तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।
इसके अलावा प्रदर्शनी में मंडलीय चिकित्सालय के प्रदर्श में अचानक हुए हार्ट अटैक में सीपीआर देने, परिवार कल्याण कार्यक्रम की उपलब्धियों को भी मॉडल के माध्यम से दर्शाया गया है। इस चिकित्सा प्रदर्शनी का संयोजन मंडल रेल अस्पताल के एसीएमओ डॉ रश्मिकांत ने किया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर में बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण, डायबिटीज के कारण लंबे समय की समस्याएं और उनकी जांच, सीपीआर फॉर एडल्ट, रक्त शर्करा परीक्षण, अपनी थाली में स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों को शामिल करें का भी मेला यात्रियों को संदेश दिया जा रहा है।
खास बात यह कि कार्टूनिस्ट अजय के प्रदर्श में हवाई जहाज से मुकाबला करता बुलेट ट्रेन को दिखाया गया है। जो बढ़ते भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है। इसे लेकर कार्टूनिस्ट अजय बताते हैं कि उनके कार्टून में जो हवाई जहाज है ऐसा कहता प्रतीत होता है कि वाह, अब रफ़्तार में हमसे भी होड़ ले रही भारतीय रेल। हवाई जहाज पर यह संदेश मैंने लिखा है समृद्ध भारत। भारत के मान चित्र पर यह संदेश दर्शाया है। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर।
उन्होंने बताया कि एक ही फ्लैक्स पर कोने पर यह संदेश मैंने लिखा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई चित्र बनाकर यह संदेश लिखा। सिर्फ स्थलों को ही नहीं, दिलों को भी जोड़ती चलती है रेल और राईट में मुख्य अतिथि जीएम छत्रसाल सिंह का चित्र पर लिखा संदेश उन्होंने दिया है। जबकि, गति, प्रगति, समृद्ध, शांति, कौमी एकता और लेफ्ट में डीआरएम अमित शरण का चित्र है।
![]()













Leave a Reply