Advertisement

मध्य विद्यालय मैदान में रसोईया एवं संयोजिका की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। होसिर मध्य विद्यालय मैदान में 19 मार्च को रसोईया एवं संयोजिका की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन एवं विस्तारीकरण पर बल दिया गया।

गोमियां प्रखंड के हद में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया एवं संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले होसिर मध्य विद्यालय मैदान में 19 मार्च को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के रसोइया एवं संयोजिका की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सारो मंडल ने किया। इस बैठक में पांच सूत्री मांगों पर चर्चा की गई।साथ ही गोमियां प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन एवं विस्तारीकरण पर बल दिया गया।

इस अवसर पर संघ की अध्यक्षा सारो मंडल ने कहा कि बीते वर्ष सूबे के शिक्षा मंत्री के साथ पांच सूत्री मांगों पर वार्ता के पश्चात सभी मांगो पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि पारा टीचर की तरह सेवा शर्त नियमावली बनाकर हमे भी स्थाई किया जाए। आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका के तर्ज पर हमारा भी मानदेय बढ़ाया जाए। पांच लाख रुपए का बीमा दिया जाए।

इसके अलावा सेवानिवृत्त होने पर पेंशन। साथ ही कार्य के दौरान चोट लगने पर समुचित इलाज की व्यवस्था कराया जाय। उन्होंने कहा कि सहमति के बावजूद अभी तक इस पर कोई पहल नही किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रसोइयों को उपेक्षा की दृष्टि से देख रही है। विद्यालय खुलने से बंद होने तक लगभग सात घंटे विद्यालय अवधि में काम करने वाली रसोइया एवं संयोजिका को न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जाता है। मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ साथ सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देना भी सुनिश्चित करें, अन्यथा आने वाले दिनों में हम सब आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।

बैठक में प्रखंड के सभी रसोइया एवं संयोजिका का आह्वान करते हुए कहा गया कि आगामी 19 मई को होसिर मध्य विद्यालय मैदान में होने वाले बैठक में सभी सदस्य भाग लेकर अपने एकजुटता का परिचय देते हुए संघ को मजबूती प्रदान करें।

मौके पर संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष सारो मंडल, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, शहनाज खातून, सरिता देवी, कविता देवी, रेशमा परवीन, शांति देवी, धनवंती देवी, लीला देवी, गीता देवी, यशोदा देवी, मंजू देवी, अजीत प्रजापति, देवानंद प्रजापति सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *