Advertisement

सोनपुरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया मालती देवी के पति का निधन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया मालती देवी के पति उपेन्द्र करमाली निधन 17 फरवरी की अहले सुबह 2 बजे हो गया। उनका दाह संस्कार संध्या में किया गया।

बताते चले कि दिवंगत उपेन्द्र करमाली एक सामाजिक व्यक्ति थे। वे सोनपुरा के एक स्तंभ थे। समाज में उनकी अच्छी पकड़ थी। उनके निधन से समाज को गहरा झटका लगा है। करमाली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोनपुरा के वर्तमान मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने कहा कि समाज में कोई भी समस्या होता था उसे आपस में सलटाने का काम आसानी से कर देते थे। जिसके चलते वे सामाजिक कार्यकर्ता के रुप जाने जाते थे।

निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्र शेखर हेमब्रम, लक्ष्मण कुमार नायक, महेंद्र नायक, दांतू पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक, नंद कुमार नायक, उप मुखिया रविंद्र हंसदा, वीरेंदर यादव, महेन्दर यादव, दुर्गापुर के मुखिया अमरेश कुमार महतो, सोहन सिंह, डेगन करमाली, सुरेश सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *