हरिहर क्षेत्र मेला में अजब झूलों का दिखा गजब नजारा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में 16 नवंबर को झूलों की रंग -बिरंगी दुनिया में सैकड़ों यात्रियों ने सैर किया। किसी ने आसमानी झूला पर सवार होकर लुत्फ उठाया तो किसी ने किसी ने जायंट फ्रिसबी झूला का जमकर मजा लिया। मेला में मौत का कुंआ भी दर्शकों का इंटरटेनमेंट कर रहा है।
जानकारी के अनुसार जायंट फ्रिसबी झूला एक बार में 40 जनों को मनोरंजन की दुनिया का सफर करा रहा है। रविवार होने के कारण यहां ड्रेगन नाव झूला, टावर झूला सभी सवारों से भरा दिखा। नन्हें बच्चों ने भी लघु झूलों पर खूब मस्ती किया। मेला के मीना बाजार थाना रोड को छोड़कर इस बार झूलों से मेला का हर एरिया गुलजार है। रविवार होने की वजह से ब्रेक डांस आदि सभी झूलों पर भीड़ दिखी।
एक दर्जन से अधिक छोटे झूलों पर बच्चों की दिखी मस्ती
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में बड़े झूलों पर सयानों को मस्ती करते देखा गया, तो नन्हें झूलों पर नन्हें बच्चों का कोलाहल सुनाई पड़ रहा था। माता-पिता और अभिभावक अपने मोबाइल में उस क्षण का फोटो कैद करते दिखे। कार, जीप, बत्तख, हेलिकॉप्टर, हवाई जहाज, घोड़ा, मोर जैसे नन्हें झूलों पर बच्चों की किलकारी गूंज रही थीं। रेल ग्राम परिसर में भी आज बच्चों के नन्हें हाथ झूले पर झूलते देखा गया।
![]()













Leave a Reply