Advertisement

जिलाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर किया चापाकल मरम्मति रथ को रवाना

जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए दल रवाना

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। भीषण गर्मी की आहट को देखते हुए वैशाली जिला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जिले में समुचित जलापूर्ति बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए 18 मार्च को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं कार्यपालक अभियंता पूनम द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मति रथ को रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंडों के लिए अलग-अलग चापाकल मरम्मत दल का गठन किया गया है। इस वर्ष भीषण गर्मी की संभावना है। भूतल का जल स्तर भी काफी नीचे जा रहा है। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह दल सार्वजनिक स्थलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों व सरकारी विद्यालय सहित अन्य जगहों पर लगे खराब चापाकलों की मरम्मत करेगा।

रथ रवानगी के अवसर पर जिलाधिकारी मीणा ने कहा कि गर्मी के दिनों में सभी चापाकलों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल हाजीपुर द्वारा बताया गया कि गर्मी में चापाकल सूखने, खराब होने तथा किसी प्रकार की शिकायत आने पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया जाएगा।

इस हेतु स्टोर में समुचित मात्रा में मरम्मति का सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *