Advertisement

मधुमक्खियों के हमले से छात्रा की हालत बिगड़ी

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो) मधुमक्खियों के हमले से लोयला उच्च विद्यालय की छात्रा की स्थिति गंभीर हो गयी। परिजनों ने उसे आईइएल स्थित आरडिअर अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाजरत चल रहा है।

गोमिया प्रखंड के हद गोमिया पंचायत के बोराहा टोला रहिवासी नरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षिया पुत्री खुशी कुमारी लोयला उच्च विद्यालय मे 10वीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई की दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल के एक शिक्षक ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी को मधुमक्खियों ने काट लिया है।

आनन-फानन में वह स्कूल गए और अपनी बेटी को लेकर सीधे आईइएल आरडियर अस्पताल  पहुंचे। मधुमक्खियों के हमले से उनकी बेटी बुरी तरह से व्याकुल हो रही थी। उन्होंने कहा कि किसी फंक्शन की तैयारी चल रही थी इसी में कुछ लड़कियां ऊपर छत की ओर जा रही थी। आदि।

तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस संबंध मे स्कूल प्रबंधन ने कहा की बारिश के दौरान यह घटना घटी। विद्यालय प्रबंधन ने मधुमक्खियों के छत्ते को जल्द से जल्द हटाने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *