एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी स्तर पर संगठन का विस्तार करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. इम्तियाज़ आलम।
एक भेंट के दौरान 19 नवंबर की संध्या झामुमो गोमिया प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. इम्तियाज़ आलम ने बताया कि सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के दिशा निर्देश में अल्पसंख्यक मोर्चा को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में नये साल जनवरी 2026 से गोमिया प्रखंड के प्रत्येक पंचायत स्तर पर नये कमिटी का गठन कर इसे विस्तार दिया जायेगा। साथ हीं अधिक से अधिक संख्या में समर्थकों को जोड़ा जाएगा। जिससे पार्टी की मजबूती को बल मिलेगा। प्रखंड अध्यक्ष आलम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है उसपर शत प्रतिशत खरा उतरने का वे प्रयास करेंगे। मौके पर उनके साथ दर्जनों झामुमो समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply