विजय दिवस पर बोकारो के सेक्टर 4 में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विजय दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को बोकारो में सेक्टर 4 स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर शहरवासियों ने माल्यार्पण कर विजयोत्सव मनाया। बाबू कुँअर सिंह के अलावे उपस्थित गणमान्य जनों ने स्वतंत्रता सेनानी तेलगाड़िया और जीतराम वेदिया को भी उनके बलिदान दिवस पर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास के चमकते सूर्य हैं। ये देश के स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1857 में 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर बाबू कुंवर सिंह ने जिस वीरता और साहस का परिचय दिया था, वह विश्व के इतिहास में अतुलनीय है।
बीएसएल ऑफिसर एसोसिएशन के अतुल सिंह ने कहा कि झारखंड के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, गणपत राय और शेख़ बिहारी आदि स्वतंत्रता सेनानियों ने भी बाबू कुंअर सिंह के विचारों एवं कार्यों से प्रभावित होकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। देशवासियों के लिए बाबू कुँअर सिंह की राष्ट्र भक्ति और जीवन चरित्र सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर बीएसएल अधिकारी निरंजन कुमार, करणी सेना के गोपाल सिंह, बच्चा सिंह, लालू सिंह कुशवाहा, दिलीप सिंह, रामाकान्त पंडित, सुरेश सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रप्रकाश, शशि भूषण सिंह, मनोज सिंह, युगल सिंह, तरूण सिंह, वीर विक्रम, ओम प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, योगेन्द्र प्रसाद, विकास सिंह, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply