ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग युवती को भी आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना कांड क्रमांक-56/26 के अनुसार आवेदक की शिकायत पर जिला के हद में घरवाटांड़ पंचायत के पिथोड़िया रहिवासी कार्तिक हेंब्रम के 19 वर्षीय पुत्र आरोपी देव चंद हेंब्रम के खिलाफ नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दर्ज धारा 137(2) तथा 96 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया।
इस बावत तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने 10 अप्रैल को बताया कि युवती के पिता ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की। बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी हेंब्रम को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया। छापामारी में ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, एसआई मनोज तिर्की एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बरामद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
![]()













Leave a Reply