प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह की माता मोती झारो देवी का निधन बीते 9 नवंबर की संध्या बेला में हो गया। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है।
बताते चलें कि दिवंगत मोती झारो देवी लगभग 82 वर्ष की आयु की थी। उनके निधन से उन्हें जाननेवाले तेनुघाट के रहिवासी काफी मर्माहत है। बताया गया कि दिवंगत काफी मृदभाषी, व्यवहारिक के साथ सरल व्यक्तित्व के धनी और मिलनसार थीं। उनकी मृत्यु से अपूरणीय क्षति कारित हुई है।
वे अपने पीछे तीन पुत्र यथा अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह और सोनू सिंह, तीन पुत्री पूनम सिंह, सुनीता सिंह, सुंदरी सिंह, पोता सौरभ सिंह, अमन सिंह, दामाद, नाती, पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं है।
दिवंगत का दाह संस्कार उनके छोटे पुत्र सोनू सिंह के द्वारा 10 नवंबर को किया गया। इस अवसर पर बीरेंद्र प्रसाद, नागेन्द्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, जय कुमार सिंह, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मुन्ना श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, रविन्द्र कुमार, संजय शर्मा, अभिषेक कुमार मिश्रा, शैलेश यादव, रूपेश कुमार, शेट्टी कुमार, सुनील कुमार, पंकज सिंह, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, अभिनीत नंदन, चीकू, गोपालजी विश्वनाथन, मिक्की विश्वनाथन सहित तेनुघाट के अन्य दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply