Advertisement

तेनु-बोकारो नहर मरम्मती ऑनलाइन टेंडर का संवेदको द्वारा लगातार विरोध

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 18 एवं 19 मार्च को पेटरवार प्रखंड के हद में तेनुघाट गेस्ट हाउस के समक्ष संवेदकों द्वारा तेनू-बोकारो नहर की मरम्मती के लिए विभाग द्वारा निकाली गई ऑनलाइन निविदा का लगातार विरोध किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 20 मार्च को संवेदक संघ की ओर से एक आवश्यक बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार महतो तथा संचालन मन्टू यादव ने किया। सभी उपस्थित संवेदक बन्धुओ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि स्थानीय विस्थापित तथा कैनाल से सटे गांवो के संवेदको के हित को देखते हुए नहर मरम्मती की निकले ऑनलाइन टैण्डर का बहिष्कार किया जायेगा। संवेदकों की ओर से सुनील महतो ने बताया कि तेनुघाट गेस्ट हाउस मे शीघ्र ही विस्तार से बैठक किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमे सभी संवेदक की उपस्थिति अनिवार्य है।

महतो ने बताया कि बैठक में ऑफलाइन टैण्डर निकालने हेतू तेनुघाट बांध प्रमंडल के कायॅपालक अभियंता रंजित कुजूर से मिलकर उन्हें एक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देने का निर्णय लिया गया। कहा कि, ऑफलाइन टेंडर निकलने से छोटे छोटे सभी संवेदकों को कार्य में आसानी होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *