Advertisement

तेनुघाट बांध प्रमंडल द्वारा निविदा आमंत्रण सूचना रद्द, कार्य के अधिक संवेदक के संकेत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कार्यालय द्वारा निर्गत निविदा को तत्काल रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट बांध प्रमंडल द्वारा जारी पत्र संख्या-345, तिथि 20.4.26 के तहत नहर मरम्मती के लिए निकाली गई निविदा आमंत्रण सूचना अपरिहार्य कारण वश रद्द किया गया। कार्यपालक अभियंता द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि इस कार्यालय के पत्रांक 303 तिथि 9 अप्रैल 2026 के तहत आमंत्रित आवश्यक, अति अल्पकालीन निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 01/26-27 जिसका पीआर न०377286 है, अपरिहार्य कारणवश रद्द किया जाता है। निविदा रद्द होने ऐ क्षेत्र के संवेदको में मायूसी देखी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *