Advertisement

के. बी. कॉलेज के इतिहास विभाग ने मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज के इतिहास विभाग में 9 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में कॉलेज के इतिहास विभाग के सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।

कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह होते हैं, जो छात्र छात्राओं को गढ़ कर उनकी आकृति देते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने भी शिक्षक दिवस मनाए जाने की प्रासंगिकता पर छात्र-छात्राओं का ध्यानाकर्षण करवाया।
समारोह में इतिहास विभाग के डॉ व्यास कुमार एवं प्रो. अमीत कुमार रवि ने छात्र छात्राओं के साथ केक काटकर खुशी का इजहार किया।

शिक्षक दिवस समारोह में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंदु, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव आदि कॉलेज परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *